Type Here to Get Search Results !

युवा उद्योजक जमीर खान (जम्मु भाई) के जन्मदिन पर बधाइयों की बरसात

 

वणी : 

           आमेर बिल्डर्स अॅन्ड डेव्हलपर्स के संचालक, युवा उद्योजक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय व्यक्तित्व श्री जमीर खान (जम्मु भाई) का जन्मदिन बड़े उत्साह एवं आनंदमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उनके मित्रों, शुभचिंतकों, व्यावसायिक सहयोगियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवरों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


         जम्मु भाई ने अपने कार्य के प्रति समर्पण, दूरदर्शी सोच और सौम्य व्यवहार के बल पर व्यवसाय जगत में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। आमेर बिल्डर्स अॅन्ड डेव्हलपर्स के माध्यम से उन्होंने निर्माण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अनेक लोगों का विश्वास अर्जित किया है। साथ ही सामाजिक गतिविधियों एवं जनहित के कार्यों में भी उनकी सहभागिता सराहनीय रही है।


           जन्मदिन के अवसर पर शुभेच्छुकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि वे आने वाले समय में भी इसी प्रकार समाज एवं व्यवसाय क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल करते रहें। दिनभर उन्हें प्रत्यक्ष, दूरभाष तथा सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएँ देने वालों का सिलसिला जारी रहा।


        इस अवसर पर आमेर बिल्डर्स अॅन्ड डेव्हलपर्स परिवार, मित्र मंडल एवं सभी शुभचिंतकों की ओर से श्री जमीर खान (जम्मु भाई) को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं तथा उनके सफल, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना की गई।

Top Post Ad

🔴 BREAKING NEWS
ताज्या बातम्या थेट WhatsApp वर
📲 आत्ताच JOIN करा

Below Post Ad

image